वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मामूली विवाद में तीन लोगों की पिटाई,हाथ फ्रैक्चर होने का आरोप

प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसके साथ-साथ उसकी बुजुर्ग मां और भाभी को भी लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रामचौरा निवासी केतकी राठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 मई की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी गाय चराने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राकेश की पत्नी संतोष कुमारी, रमेश की पत्नी, सुनील पुत्र पुत्तीलाल तथा विकास पुत्र रामप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, जब उसकी बुजुर्ग मां और भाभी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में केतकी को गंभीर चोटें आई हैं और उसका बायां हाथ फ्रैक्चर होने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।