वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुरादाबाद में ऐतिहासिक विजय संकल्प महारैली आज :अनिल दुबे

प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा कल दिनांक 4 जून को मुरादाबाद में विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के सनातन धर्म हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान में अपराह्न 2 बजे से आयोजित यह रैली मुरादाबाद के राजनैतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल ने 2027 में पुन एन0डी0ए0 को सत्ता में लाने के लिए अपने कार्पाम शुरू कर दिये हैं इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पिछले दिनों मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर से अपनी विजय संकल्प रैली की शुरुआत कर चुके हैं कल उनका पडाव ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में होगा। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों, मजदूरों से गांव गांव जाकर सम्पर्क कर रहे हैं और विजय संकल्प रैली में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा की धरती से चौधरी जयन्त सिंह किसानों, नौजवानों तथा मजदूरों की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के सम्मान, युवाओं के रोजगार तथा मजदूर के अधिकार तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस हेतु अपना अभियान लगातार जारी रखेगा।
उन्होंने बताया कि इस विजय संकल्प रैली की सफलता के लिए मुरादाबाद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प के साथ जुटे हुये हैं।