वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रील बनाने के चक्कर में नगवा नाले में कूदा 18 वर्षीय साहिल, डूबने से मौत

प्रकाशित: 01-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सरोजनीनगर,(वीअ)। लखनऊ राजधानी में लगातार सामने आ रहे जलभराव और तेज बहाव वाले स्थानों पर हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को रील बनाने के चक्कर में पुल से छलांग लगाने के दौरान साहिल तेज बहाव में डूबकर युवक की मौत हो गई । परिजनों ने सड़क जाम जैसे हालत खड़े कर दिए वहीं घटना स्थल पर परिजनों ने हंगामा मचाने लगे , इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल के पास न तो गोताखोर थे और न ही पानी में उतरने के कोई उपकरण, जिसके कारण हाईटेक पुलिस बेबस नजर आई। परिजनों ने खाकी वर्दी वालों से अपने पिता की जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन संसाधनों के अभाव में स्थानीय प्रशासन केवल एसडीआरएफ का इंतजार करता रहा । लेकिन वहीं एनडीआरएफ टीम को पहुंचने में करीब 4 घंटे लग गए । खुर्रमपुर स्थित नगवा नाले में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया । पंडित खेड़ा निवासी साहिल (18 वर्ष), पुत्र जितेंद्र कुमार ने अपने घर से स्विमिंग पूल में नहाने की बात कहकर अपने मित्र सचिन पाल , दीपक , कृष्णा पुत्र दुर्गा पाल और आशु रावत पुत्र विजय, निवासी अमौसी, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ के साथ आशु रावत की रिश्तेदारी में ग्राम भदोई गया था । इसके बाद तीनों नगवा पुल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, यहां रील बनाने के उद्देश्य से तीनों ने बारी-बारी से पुल से पानी में छलांग लगाई। साहिल के मित्र आशु और कृष्णा तैरकर बाहर निकल आया । इसके बाद जब साहिल ने पानी में छलांग लगाई तो वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोनों मित्र दोबारा पानी में कूदे और काफी प्रयास किया , लेकिन साहिल का कोई सुराग नहीं मिल सका ।