वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
मैनपुरी, (वीअ)। जनपद की ऐतिहासिक धरोहर कही जाने वाली श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री व जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर व आसमान में गुब्बारे उड़ाकर के किया गया इसके उपरांत विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश साहा, सीडीओ नेहा बन्धु, एसडीएम अभिषेक कुमार, एएसपी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार द्वारा शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान पूर्व मंत्री भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस ऐतिहासिक नुमाइश का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना व लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देना है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी को और अधिक भव्य बनाने का प्रयास प्रदर्शनी कमेटी द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शनी में संगीत सम्मेलन, कवि सम्मेलन, लोकगीत, शाम ए गजल, पत्रकार सम्मेलन, कव्वाली, मुशायरा, भजन, सांस्कृतिक, दंगल आदि जैसे गुणवत्तापूर्ण कार्पाम भी आयोजित किए जाएंगे। नुमाइश के उद्घाटन को लेकर तैयारियां काफी दिनों से जोर-जोर से चल रही थी। इसके उपरांत भव्य आतिशबाजी का आयोजन मुज्जमिल मिर्जा के संयोजकत्व में किया गया जिसका सभी दर्शकों ने आंनद लिया।
इस मौके पर राजा यशदीप सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, सुरेश चंद बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, प्रशांत मिश्रा, आशुतोष तिवारी पत्रकार, एस साराभाई, प्रीती चौहान, अजय सागर, नाजिर सदर रोहित दुबे, राम नरेश, रवि बाबू, उमाशंकर शुक्ला, अंकित शुक्ला, अवधेश राठौर गुड्डू, मंजूषा चौहान, सुमन चौहान आदि
मौजूद रहे।