हर्षोल्लास के साथ निकाली गई तिरंगा रैली
प्रकाशित: 13-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पैलानी/बांदा,(वीअ)। चिल्ला आज दिन बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या चिल्ला क्षेत्र तिन्दवारी बांदा में सभी बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या चिल्ला मीरा देवी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका माध्यमिक विद्यालय सादीमदनपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संभ्रांत स्वरूप साहू,इंद्रजीत निषाद,पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौसीपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक जीतपाल,प्राथमिक विद्यालय चिल्ला 2 इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय चिल्ला इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता देवी, प्राथमिक विद्यालय शादीपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभय कुमार साहू, प्राथमिक विद्यालय गौसीपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संगीता देवी, प्राथमिक विद्यालय लौमर इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेन्द्र,प्राथमिक विद्यालय सादीमदनपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शमूना बेगम,आदि लोगों ने तिरंगा रैली को सफल बनाया।