वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अन्त्योदय की भावना को मूर्त रूप देने का अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: योगी

प्रकाशित: 26-09-2025 | लेखक: संपादक
अन्त्योदय की भावना को मूर्त रूप देने का अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: योगी लखनऊ, (वीअ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को मूर्त रूप देने का अवसर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विविधता को भी प्रतिबिंबित कर रहा है।आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3 का उद्घाटन किये जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है।

उन्होंने अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के लिए 70 वर्ष पहले एक चिंतन दिया था और उसे मूर्त रूप में बदलने के लिए यह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक विशिष्ट अवसर है। उन्होंने कहा, यह अवसर केवल एक ट्रेड शो का नहीं बल्कि वर्तमान की उन आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल का और मेक इन इंडिया , मेड फॉर द वर्ल्ड के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण का एक स्वरूप भी है। व्यापार मेले की विशेषताओं का जिा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का यह तीसरा संस्करण है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस समारोह में 80 देशों के 550 से अधिक खरीदार भी भाग ले रहे हैं और इसमें 2250 से अधिक प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से सहभागिता कर रहे हैं। ऐसा करके वह ब्रांड यूपी का उत्सव भी मना रहे हैं। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विविधता को भी प्रतिबिंबित कर रहा है।

अखिलेश यादव आठ को आजम खान से मिलने रामपुर जाएंगे लखनऊ (उप्र), (वीअ)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक सदस्य आज़म खान से मिलने रामपुर जायेंगे।

आजम खान लगभग दो साल बाद जेल से रिहा हुए हैं।

रामपुर जाकर आजम खान से मिलने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, हमने यात्रा (की तिथि) तय कर ली है। मैं जाऊंगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यादव चौधरी चरण सिंह हवाईं अड्डे से एक निजी विमान से बरेली के लिए रवाना होंगे और वहां से कार से रामपुर जायेंगे। यादव के साथ रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी भी जा सकते हैं, जिन्हें पार्टी ने आजम खान की इच्छा के विरद्ध 2024 के लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खान ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।

रामपुर से 10 बार विधायक रहे आजम खान पर जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों समेत कईं आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिन्हें उन्होंने बार-बार राजनीति से प्रेरित बताया है।