अमेरिका-ईरान वार्ता टली, शांति समझौते पर संकट
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
यरुशलम, (एपी)। इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान में कई लक्ष्यों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है।
इन घटनाओं ने ईरान और अमेरिका के बीच हाल में हुए युद्ध समाप्ति संबंधी प्रारंभिक समझौते के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता लड़ाई तेज होने के कारण टाल दी गई। इस वार्ता में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को शामिल होना था। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि मध्यस्थ उन बै"कों के समय में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं जो ईरान युद्ध की समाप्ति के वास्ते बातचीत शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण है।इस बीच लेबनान में लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ गयी है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है।इजराइली सेना ने कहा कि उसकी कार्रवाई अब भी जारी है। इजराइल ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत उसके चार सैनिक मारे गए। उसने यह भी बताया कि एक विस्फोटक ड्रोन हमले में पांच अन्य सैनिक घायल हो गए। इजराइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में भी "िकानों पर हमला किया। लगातार जारी संघर्ष से यह नया समझौता प्रभावित हो सकता है, जिसमें सभी मोर्चों पर तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रावधान है, जिसमें लेबनान भी शामिल है।
समझौते में लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुतौ सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है। इस प्रारंभिक समझौते का मकसद युद्ध को खत्म करना है। इससे हॉर्मुज जलमार्ग अंतरराष्ट्रीय नौवहन खुल गया है।
समझौत का उद्देश्य तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान को फिर से एक साथ लाना भी है। इस जलमार्ग पर ईरान के कड़े नियंत्रण की वजह से तेल की आवाजाही लगभग रुक गई थी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने यह समझौता इसलिए किया ताकि अमेरिका में आर्थिक संकट से बचा जा सके, क्योंकि युद्ध के कारण तेल की कीमतें बहुत बढ़ गई थीं, वित्तीय बाज़ार अस्थिर हो गए हैं और महंगाई बढ़ गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइली बल तब तक लेबनान से नहीं हटेंगे जब तक हिज्बुल्ला से उत्पन्न खतरे को समाप्त नहीं कर दिया जाता।
ट्रंप ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वर्साय पैलेस में रात्रिभोज के दौरान ईरान के साथ प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो तत्काल प्रभाव से लागू हुआ।
समझौते के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप इस समय दुनिया के wएकमात्र ऐसे नेता हैं जो इजराइल के प्रति सहानुभूति रखते हैं।