5 दिन के ‘महायुद्ध में मची भयंकर तबाही, इजरायल का दावा- ईरान पर गिराए 5000 बम और 1000 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इजरायल ने ईरान पर 5 दिन में 5000 बम गिराने का दावा किया है। 5 दिन के हमले में जहां ईरान में भयंकर तबाही मची है, वहीं करीब 1000 लोगों की मौत होने की खबर भी है। इजरायली डिफेंस फोर्स के अनुसार, इजरायल का मकसद ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा करना है। इसलिए हमलों का केंद्र राजधानी तेहरान और इसके आस-पास के इलाके रहे। करीब 5000 बम गिराए जा चुके हैं और टारगेट पूरा होने तक बमबारी करते रहेंगे।
इजरायल ने हमलों का अपडेट जारी किया
इजरायल का मकसद ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को तबाह करना है। अमेरिका का मकसद ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु ठिकानों को तबाह करना है। इजरायल की एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर ईरान पर हमलों का अपडेट जारी किया। अपडेट में बताया गया है कि ईरान पर 28 फरवरी को हमले शुरू हुए थे और 5 दिन में इजरायल और अमेरिका ने मिलकर असंख्य हमले किए। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को भी एक हमले में मार गिराया।
ईरान की मिसाइलों को निष्क्रिय किया गया
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्हें इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने आसमान में ही निष्क्रिय कर दिया। ईरान की जवाबी कार्रवाई के खतरे को देखते हुए इजरायल के लोगों को शेल्टर में भेज दिया गया था। इमरजेंसी की घोषणा करके स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और दफ्तर बंद कर दिए गए थे। हालांकि अब इमरजेंसी की घोषणा को वापस ले लिया गया है।
ईरान के 130 शहरों में हमलों से तबाही मची
इजरायली फोर्स ने बताया कि पूरी दुनिया की नजरें मध्य पूर्व के हालातों पर टिकी हैं। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में ईरान में करीब 1045 लोगों की मौत हुई है। ईरान रेड क्रेसेंट के अनुसार, 130 से ज्यादा शहरों में तबाही मची है। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों पर भी हमले किए गए हैं। सबसे भयावह हमला मीनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर किया गया। इस हमले में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं और स्टाफ की मौत हुई थी।