धमतरी में गूंजी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज प्रयागराज की आवाज
प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
धमतरी, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विशेष कार्यत्रढम ‘छात्रों की गूंज प्रयागराज' का सीधा (थ्ङ्कश्व) प्रसारण जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के तत्वावधान में अंबेडकर चौक स्थित सीजी इंस्पायर एकेडमी (ष्टत्र ठ्ठह्यश्चद्बम्द्ग >ष्ड्डस्रद्गद्व4) में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। अपरिहार्य कारणों से कार्यत्रढम में अध्यक्ष महोदया की प्रत्यक्ष उपस्थिति नहीं हो सकी, लेकिन उनके नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर युवाओं और छात्रों को इस महत्वपूर्ण संवाद से जोड़ने का यह प्रयास बेहद सपल रहा। इस पूरे कार्यत्रढम के सपल त्रिढयान्वयन की जिम्मेदारी कार्यत्रढम प्रभारी राजा देवांगन ने संभाली। उनकी उपस्थिति और देखरेख में राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यत्रढम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान धमतरी के स्थानीय छात्र-छात्राएं, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यत्रढम को संबोधित करते हुए कार्यत्रढम प्रभारी राजा देवांगन ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से देश के युवाओं और छात्रों के हक की आवाज बुलंद करते आए हैं। प्रयागराज की धरती से उन्होंने छात्रों की जिन समस्याओं, भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधलियों और रोजगार के संकट पर बात की है, वह आज हर युवा के दिल की आवाज है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के संदेश को लेकर उन्होंने कहा कि धमतरी कांग्रेस हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
लाइव प्रसारण के दौरान सीजी इंस्पायर एकेडमी में उपस्थित छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। राहुल गांधी के संबोधन को युवाओं ने बेहद ध्यान से सुना और देश की वर्तमान शिक्षा व रोजगार नीति पर उनके विचारों की सराहना की। स्थानीय युवाओं का कहना था कि ऐसे कार्यत्रढमों से उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, उदित नारायण साहू, देवेंद्र देवांगन, आशुतोष खरे, रामनाथ यादव, खिलेन्द्र साहू, रमेश देवांगन, सूरज पासवान, नोमेश सिन्हा, तरुण राय, टिकेंद्र देवांगन, यश चंद्राकर, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।