छात्रों की गूंज कार्पाम में शामिल हुए कांग्रेसी
प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा, (वीअ)। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का एक दल प्रयागराज के केपी इंटर कालेज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज' कार्पाम में शामिल हुआ। कार्पाम में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित किया। प्रयागराज से लौटकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कार्पाम में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। राहुल गांधी के आगमन परआतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कार्पाम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र की धरोहर हैं। शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन वहां सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार से लगातार मांग की जा रही है कि वह सदन में आकर पूरे मामले पर अपना स्पष्टीकरण दे, लेकिन गृहमंत्री की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों और उनके अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है।
कार्पाम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद कोरी, पीसीसी सदस्य साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, सोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, आरिफ निजामी और युवा नेता सादाब खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।