रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगा ‘वंदे मातरम्'
प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में दिल्ली मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्पाम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी ाढम में रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल छठी वाहिनी, दया बस्ती के बैंड द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्' की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इस विशेष आयोजन के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह की भावना को और अधिक प्रबल किया जाएगा।