वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आईआईटी में सिलेक्ट हुए कमल स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक रंगारंग कार्पाम के दौरान आईआईटी में सिलेक्ट हुए कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों व मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद बब्बर, स्कूल के चेयरमैन डॉ. वेद टंडन, प्रधानाचार्य डॉ. वंदना टंडन और पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एस के सारस्वत ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्पाम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्पाम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के चेयरमैन डॉ. वेद टंडन ने बताया कि इन सभी छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के रूप में 11-11 हजार रुपए दिए गए हैं, जो सीधे उनके अकाउंट भेजे जाएंगे। डॉ. वेद टंडन ने बताया कि स्कूल के दो छात्रों दिव्यांश ओझा और हार्दिक नौटियाल का चयन आईआईटी रुड़की जबकि रचित फैनिन का चयन आईआईटी दिल्ली में हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान सभी ने इन छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह भविष्य में शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सभी छात्र अपने माता-पिता, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह युवा केवल डिग्री लेकर नहीं, बल्कि देश की कठिन समस्याओं को सुलझाने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं, साहित्यकार डॉ. विनोद बब्बर ने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से न घबराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या बहुत बड़ी दिखाई दे तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कोई समस्या बहुत बड़ी दिखाई दे तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना चाहिए। आईआईटी के विद्यार्थियों ने लैब, प्रोजेक्ट और सिमुलेशन के दौरान कई समस्याओं का सामना किया और समाधान खोजे हैं। यही तरीका जीवन में भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि मुश्किलें अक्सर अकेली नहीं आतीं, बल्कि अपने साथ नए अवसर भी लेकर आती हैं। जरूरत इस बात की है कि युवा सतर्क रहें और उन अवसरों को पहचानें।