वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नशे की गुलामी से आजादी ही सच्ची आजादी : सुमन सैनी

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विश्व शांति धाम, कुरुक्षेत्र में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्पाम की मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी रहीं। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा एवं गुरनाम सैनी ने भी कार्पाम में विशेष रूप से शिरकत की।
कार्पाम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं गुलदस्ता भेंट करने के साथ हुआ। हरसीरत कौर, यस्वी और सगुन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके सरोज बहन, शैली दीदी, राधा दीदी, निधि मोहन, विजेंद्र भाई, डॉ. कृष्ण साकेत, गुरेंद्र बाबा जी, पीयूष कुमार एवं कृष्ण कुमार भंडारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अभियान की लॉन्चिंग के दौरान नशामुक्ति सेवाओं से जुड़े सेवा केंद्र के भाई-बहनों को मंच पर आमंत्रित किया गया। सभी के हाथों में ध्वजा देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। कार्पाम में सभी को दो मिनट राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया गया।
कार्पाम के दौरान नशामुक्ति पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। नाटिका के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया कि शुरुआत में मनुष्य नशीली चीजों का सेवन करता है, लेकिन धीरे-धीरे वही नशा मनुष्य के जीवन को निगलने लगता है। नाटिका ने नशे की गिरफ्त में आने के बाद व्यक्ति और परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को भी उजागर किया। इसमें राजकुमार, पहल, सुनील, अशोक, तन्वी तथा अग्रिम ने अपनी भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि सुमन सैनी ने कहा कि नशे की कुप्रथा घुन की तरह समाज को अंदर से खोखला कर रही है। इस महाअभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता आएगी। ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में शांति और सकारात्मकता का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विजय अपने मन पर विजय प्राप्त करना है। कुरुक्षेत्र धर्म की नगरी है और हमें अपने मन के विकारों पर विजय प्राप्त कर राष्ट्रीय विजय की ओर बढ़ना है। यह अभियान युवाओं को नई दिशा देने के साथ समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विश्व शांति धाम प्रेरणा का स्रोत है, यहां आकर मन को शांति मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में चलाया जा रहा यह अभियान युवाओं को नशे से दूर कर सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
राजयोगिनी बीके सरोज बहन जी ने कहा कि यह महाअभियान पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी को समर्पित है। दादी जी ने अपना तन-मन-धन मानव सेवा के लिए समर्पित किया और उनकी शिक्षाएं आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने ाढाsधमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी, क्योंकि ाढाsध भी एक प्रकार की हिंसा है।