वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आठ वर्षों से जारी निशुल्क क्षेत्रीय रेस प्रतियोगिता संपन्न

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तिंदवारी (बांदा), (वीअ)। तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख लोहारी संपर्क मार्ग में रविवार को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिफेंस आइडियल इंस्टीट्यूट तिंदवारी के तत्वाधान में हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।कड़ी मेहनत और अनुशासन के बीच हुई दौड़ में जौहरपुर के दीपांशू सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रामलखन दूसरे और जमालपुर, बांदा के आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। तीनों विजेताओं को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अनुशासित प्रशिक्षण देने में कोच की भूमिका सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह जौहरपुर ने निभाई।
दौड़ के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम की जिम्मेदारी डॉ. राकेश सेन और पंकज सिंह यादव ने संभाली। पूरे कार्पाम की व्यवस्था आशीष सिंह चंदेल की देखरेख में की गई। डिफेंस आइडियल इंस्टीट्यूट तिंदवारी पिछले 8 वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए निशुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्थान के प्रयासों से अब तक सैकड़ों बच्चे सेना, अग्निवीर, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।संस्थान द्वारा हर सप्ताह रविवार को इस तरह की फिजिकल टेस्ट और दौड़ प्रतियोगिताएं निशुल्क कराई जाती हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बिना किसी खर्च के भर्ती की तैयारी का मंच देना है।