व्यापारी संघ ने कलेक्टर पार्थ जायसवाल का किया आत्मीय स्वागत
प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। जिले में नवागत कलेक्टर व़ं पार्थ जयसवाल के पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित प्रशासनिक गतिविधियों की एक नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में जिला व्यापारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता के कुशल नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नवागत जिलाधीश से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने नवागत कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभिना स्वागत किया और जिले के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण गुप्ता ने मुख्य रूप से शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र 'इंद्रा चौक से बस स्टैंड' के मध्य व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं, यातायात और बुनियादी व्यवस्थाओं के संदर्भ में कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया। इसके साथ ही, जिले के पूर्व जिलाधीशों और जन-प्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों के गरिमामय संबंधों की परंपरा का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानिक समस्याओं को भी प्रमुखता से पटल पर रखा गया। व्यापारियों की बातों को पूरी गंभीरता, धैर्य और संवेदनशीलता से सुनते हुए नवागत जिलाधीश श्री पार्थ जयसवाल ने आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव जनहित और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय स्थापित कर हर समस्या का समयबद्ध एवं न्यायसंगत समाधान निकालने का मजबूत आश्वासन दिया। नवागत कलेक्टर की इस तत्परता और सकारात्मक दृष्टिकोण की व्यापारी वर्ग ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उक्त महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक के दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष (शहडोल), डिंडोरी जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कमल प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति रही। वहीं प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रमुख स्तंभ श्री गोविंद राम जेठानी, श्री मनोज सराफ, मोहम्मद अजीम, श्री अनिल रोहरा, श्री लखन पांडे, श्री शानउल्ला खान, श्री सरफराज खान एवं अखिलेश खंडेलवाल की भी सािढय भागीदारी रही।
शासन-प्रशासन के इस जनहितैषी रवैये और व्यापारी संघ की सजगता से स्पष्ट है कि आने वाले समय में शहडोल जिले में बुनियादी व्यवस्थाओं का कायाकल्प होगा तथा व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित व्यावसायिक माहौल प्राप्त होगा।
शासन-प्रशासन के इस जनहितैषी रवैये और व्यापारी संघ की सजगता से स्पष्ट है कि आने वाले समय में शहडोल जिले में बुनियादी व्यवस्थाओं का कायाकल्प होगा तथा व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित व्यावसायिक माहौल प्राप्त होगा।