वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने के लिए लांच किया डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक आसान, सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में ई एमटी हेल्थ केयर सॉल्यूशन ने अपने डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित लॉन्च कार्पाम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख विशेषज्ञ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्पाम का शुभारंभ कुमारी काशवी अग्रवाल की गणेश वंदना से हुआ। कार्पाम में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स नई दिल्ली की वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक अग्रवाल तथा फोर्टिस स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के वरिष्ठ कंसल्टेंट एवं आईएमए दक्षिण दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. एम.के. मुद्गल उपस्थित रहे। Dिंश्ऊाम्प् की को-फाउंडर एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. रति अग्रवाल ने कहा कि प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल इलाज को आसान बनाना नहीं, बल्कि मरीजों के समय और धन दोनों की बचत करना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीज एक ही स्थान से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, ऑनलाइन परामर्श, इलाज, दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं तक पहुंच सकेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. दीपक अग्रवाल ने एमटी की पहल की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
डॉ. एम.के. मुद्गल ने कहा कि तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को सरल और सुविधाजनक बनाने का यह प्रयास भविष्य में हेल्थकेयर सेवाओं को आम लोगों के और करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्लेटफॉर्म पर मरीजों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन, ऑनलाइन फार्मेसी तथा हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं, जबकि जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की ऑफलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे दवाओं का ऑर्डर और परिवार की जरूरत के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनने की सुविधा भी दी गई है। ई एमटी का उद्देश्य मरीजों और डॉक्टरों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक, पारदर्शी और समय की बचत करने वाला बनाना है। प्लेटफॉर्म मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को एक ही डिजिटल स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम है। कार्पाम में संस्था की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट श्रीमती कौशल अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्पाम में शामिल छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्पाम का संचालन श्रीमती नीलू सूरी ने किया। कार्पाम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक चिकित्सक और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स मौजूद रहे।