वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मध्य दिल्ली में जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। मध्य दिल्ली के कूचा चालान इलाके में रविवार शाम एक पुरानी और जर्जर इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में पास का एक बिजली का खंभा और तार भी नीचे आ गिरे। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना चांदनी महल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कूचा चालान में शाम करीब पांच बजे हुई।पुलिस के अनुसार, इमारत की ऊपरी मंजिल की सीढ़ी का एक हिस्सा गिरकर पहली मंजिल पर आ गया। इसके बाद मलबा पास की बिजली के तारों पर जा गिरा, जिससे पास में लगा एक बिजली का खंभा टूट गया।पुलिस के एक वरिष्" अधिकारी ने बताया, wबिजली के तार नीचे आने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।wघटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर है। भूतल पर संचालित हो रही दो दुकानों को छोड़कर इमारत फिलहाल पूरी तरह खाली थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को वहां से हटा दिया गया।हादसे के तुरंत बाद बीएसईएस और दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली के बुनियादी ढांचे को हटाने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए मरम्मत का काम जारी है।