शराब ओवररेटिंग मामले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेट बित्रढाr को लेकर आबकारी विभाग ने एक बार पिर सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने तीन और आबकारी सब इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है, जबकि पांच आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।यह कार्रवाई आबकारी आयुक्प पी.एस. एल्मा के निर्देश पर की गई है। विभागीय जांच में विभिन्न जिलों की शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाप अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई।गौरतलब है कि इससे पहले 11 जून को भी आबकारी विभाग ने ओवररेटिंग के मामले में चार आबकारी सब इंस्पेक्टरों को निलंबित किया था। जांच में पाया गया कि उनके कार्यक्षेत्र में संचालित शराब दुकानों में उपभोक्पाओं से तय दर से अधिक राशि वसूली जा रही थी।कार्रवाई के तहत रायपुर के कौशल किशोर सोनी, धमतरी के पुरुषोत्तम सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा के मनराखन नेताम तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र के प्रभाकर सिरमौर को निलंबित किया गया है। वहीं पांच अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में देसी और विदेशी शराब की बोतलों पर निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले के उजागर होने के बाद आबकारी विभाग ने जांच तेज कर दी है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।विभाग का कहना है कि शराब की बित्रढाr निर्धारित दर पर सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।