चित्रकूट आगमन पर रालोद महासचिव अनिल दुबे का हुआ भव्य स्वागत
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ /चित्रकूट,(वीअ)। राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव अनिल दुबे का आज चित्रकूट आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा आज भरत कूप पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया उनके चित्रकूट आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ता जयंत चौधरी जिंदाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद, अनिल दुबे तथा दिनेश मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे इसके पश्चात श्री दुबे ने श्री दिनेश प्रसाद मिश्रा जी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश में पुन एनडीए की सरकार को बनाने के लिए गांव-गांव नगर नगर अभियान चलाकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है और जो है भी उसे जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और रात के 12:00 बजे महिलाओं और बच्चे निर्भीक होकर सड़कों में आ जा रहे हैं जबकि विपक्ष की सरकार में ऐसा नहीं था उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और उन्हें समय पर फसलों का भुगतान भी मिल रहा है यही कारण है कि राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभाओं और रैलियां की श्रृंखला शुरू की है उसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर 2027 में पुन एनडीए को सत्ता में लाने का संकल्प ले रहे है।