एलिम्को को स्पेशल मेंशन ज्यूरी अवॉर्ड
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली,(वीअ)। एलिम्को को बीएमएल मुंजाल अवॉर्ड्स 2026 में स्पेशल मेंशन ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लर्निंग एंड डेवलपमेंट पहलों के माध्यम से बिजनेस एक्सीलेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्कृष्टता, नवाचार, सतत अधिगम एवं संगठनात्मक विकास के प्रति एलिम्को की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि एलिम्को परिवार के सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है, जो दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर भागवत ने संगठन के नवाचार, कौशल विकास और संस्थागत क्षमता निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना भी की। उल्लेखनीय है, यह पुरस्कार उन संगठनों को मान्यता देता है जो नवाचार, टीम वर्क और सीखने की प्रािढया को व्यावसायिक सफलता और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का मुख्य आधार मानते हैं।
हीरो ग्रुप के संस्थापक डॉ. बृजमोहन लाल मुंजल की स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार उन संगठनों को सम्मानित करता है जो सीखने को नवाचार, प्रदर्शन और दीर्घकालिक विकास का रणनीतिक चालक मानते हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत काम करने वाली एलिम्को दिव्यांगजनों को उन्नत सहायक तकनीकें और उपकरण उपलब्ध कराती है। एलिम्को ने पिछले वर्षों में संगठनात्मक विकास, सतत् अधिगम और कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और दिव्यांगजन तक प्रभावी सहायता पहुंचाना रहा है। संस्था ने इस सम्मान को अपने सभी कर्मचारियों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण तथा टीम भावना का परिणाम बताया। एलिम्को ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक नवाचार तथा सामाजिक दायित्वों को मजबूती से निभाने की प्रेरणा देगी।