देशवासी वीरेश शांडिल्य की तरह सभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में लड़ें तो भारत आतंकवाद मुक्त हो सकता है: चंद्रमोहन
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
अंबाला। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि यदि देश की 140 करोड़ जनता एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की तरह बेखौफ होकर आतंकवाद को खालिस्तानी मुहिम को ललकारे तो भारत आतकंवाद मुक्त हो सकता है और भारत में राम राज आ सकता है। चंद्रमोहन आज वीरेश शांडिल्य के पालिका विहार निवास पर पहुंचे जहां शांडिल्य समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चंद्रमोहन ने कहा वीरेश शांडिल्य एक ब्रेव मैन हैं और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़े हुए हैं और उनकी मुहिम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, करतार सराबा, मदन लाल ढींगरा, खुदी राम बोस, उधम सिंह, असफाक उल्ला खान जैसी है इन शूरवीरों ने भी जान हथेली पर रखकर आजादी की लड़ाई लड़ी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन ने कहा कि वीरेश शांडिल्य को वह 30 साल से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते देख रहे हैं और जान हथेली पर रखकर 2002 में दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकवाद के खिलाफ रथयात्रा निकाल चुके हैं जिसका उन्होंने भी 2002 में विधायक होते हुए चंडीगढ़ मटका चौक पर स्वागत किया था।
पांचवी बार विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि वीरेश शांडिल्य एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के माध्यम से शहीदों की सोच पर पहरा दे रहे हैं और देश में आतंकवाद के खिलाफजन आंदोलन तैयार कर रहे हैं। चंद्रमोहन ने कहा कि अगर देश में वीरेश शांडिल्य की तरह आतंकवाद के खिलाफ हर घर में मुहिम छेड़ने वाले भारत माता के सपूता हों तो आतंकवाद का समूल नाश हो जाएगा और न देश में 26/11 होगा न संसद पर हमला होगा न लाल किला पर खालिस्तानी झंडे लहराए जाएंगे न पाठान कोर्ट एयरबेस होगा न कारगिल होगा क्योंकि जब आतकंवादी नहीं रहेंगे तो देश खुशहाल हो जाएगा। चंद्रमोहन ने देश के युवाओं से आहावान किया कि वीरेश शांडिल्य की आतंकवाद के खिलाफ छेड़ी मुहिम के खिलाफ युवा जुड़ें ठीक वैसे जैसे सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून तो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मांग की है कि लोकसभा में प्रस्ताव पारित करें कि वीरेश शांडिल्य जैसे भारत मां के सपूत जो आतंकवाद के खिलाफ जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं उन्हें भी राज्य सभा भेजा जाए इससे लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर नवरत्न गर्ग, अनिल अग्रवाल, सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।