अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर विशाल योग शिविर
प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। नर सेवा नारायण सेवा की मुहिम की धार को तेज करते हुए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वस्थ् शरीर में स्वस्थ मन का निवास की युक्ति को चरितार्थ करने केलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर आज 20 जून दिन शनिवार को बाबू केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में पूर्वाह्न 6 बजे से विशाल योग शिविर का आयोजन कर रही है ! योग कार्पाम को जनजागृति के ऐसे कार्पाम के रूप में संगठित किया गया है जिससे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित,सशक्त,समृद्ध एवं स्वास्थ भारत के सपने को पूरा किया जा सके! योग कार्पाम को समृद्ध,आकर्षक एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने केलिए सनातन के सबसे बड़े योगी देवाधिदेव महादेव के भजन की प्रस्तुति,योग कथक नृत्य,एवं कवि सम्मेलन का भी आकर्षण रहेगा!