वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महिला मोर्चा का संदेश-कम तेल की थाली,स्वस्थ भारत की खुशहाली

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून,(वीअ)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव एवं उनकी टीम ने परम पावन यमुनोत्री धाम पहुंचकर माँ यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान कम तेल की थाली,स्वस्थ भारत की खुशहाली के अंतर्गत महिला मोर्चा की टीम ने लगभग पाँच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही धाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। कार्पाम की विशेषता यह रही कि यमुनोत्री धाम स्थित पवित्र तप्त कुंड में बिना तेल एवं बिना किसी ईंधन के सहयोग से आलू उबाले गए तथा चावल तैयार किए गए। यह वही प्राचीन एवं पारंपरिक पद्धति है, जिसका उपयोग पूर्वकाल में स्थानीय लोग प्राकृतिक ताप स्रोतों की सहायता से भोजन बनाने के लिए करते थे।