वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पैसे के अभाव में एक महीने से बंद पड़ी है मेन लाइन

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुरवल/बांदा,(वीअ)। एक महीना पूरा होने को है लेकिन अभी तक मुरवल पावर हाउस से रगौली फीडर अंतर्गत एसटीडब्ल्यू तेरह नंबर की मेन लाइन लाइन मैन और अधिकारियों की उदासीनता के चलते लावारिश अवस्था में पड़ी है, एक तो आग उबलता मौसम और खराब लाइन और समय से बारिश का अभाव तो वहीं उदासीनता के चलते किसानों की अरमानों में पानी फेर रहा है बिजली विभाग। विगत हो कि मुरवल पावर हाउस अंतर्गत रगौली फीडर एसटीडब्ल्यू तेरह नंबर सरकारी ट्यूब बेल की मेन लाइन पिछले महीने आई तेज आधी की वजह से एक पोल का तार टूट गया था जिसके कारण यह लाइन आज भी अचेत अवस्था में उसी तरह बंद पड़ी हुई है किसानों ने कई बार सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के इसकी जानकारी भी दी बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए है। किसानों ने बताया कि यह लाइन एक सरकारी ट्यूब बेल सहित बारह प्राइवेट ट्यूब बेल को संचालित करती है लेकिन इस लाइन को दुरुस्त करने के लिए कई बार लाइनमैनो को अवगत कराया गया लेकिन पैसे के अभाव में कोई सुनाई नहीं हो रही, वही आरोप है कि लाइन मैन राजू पाल और संविदा कर्मचारी अनूप तिवारी उसी प्राइवेट लाइन में जाकर काम करते है जिसमें उनको गांधी जी के दर्शन होते है जिसकी शिकायत किसानों ने कई बार सम्बंधित विभाग के जेई अनिल कुमार से भी की बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की इसके चलते लाइनमैनो के भाव सातवें आसमान में पहुंच गए और वह खुलेआम लाइन सही करने के नाम पर खुले आम रिश्वत खोरी का डिढौरा पीट रहे है।