वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार

प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सपलता मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र के वर्ष 2020 के हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पिछले 6 वर्षों से परार चल रहे हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, खमतराई थाना में दर्ज अपराध त्रढमांक 212/2020 के तहत आरोपी के खिलाप धारा 353, 307 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था। लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्प (त्रढाइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्प (उत्तर) दीपमाला कश्यप ने परार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।निर्देश के बाद एंटी त्रढाइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्प टीम ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने मुखबिरों को सत्रिढय कर आरोपी के मूवमेंट का तकनीकी विश्लेषण किया और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाप इस मामले में न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी संजय रक्सेल (40 वर्ष) पिता अन्नू रक्सेल, निवासी के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर का रहने वाला है। वह थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाप हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोड़पोड़, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।