ग्रेट फ्रीडम सेल में खास ऑफर्स, फ्लाइट-होटल बुकिंग और खरीदारी पर मिलेगी बड़ी बचत
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद, (वीअ)। अमेज़न पे ने 7 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 के लिए कई विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को अमेज़न.इन पर खरीदारी के दौरान फ्लाइट बुकिंग पर 21 प्रतिशत तक की छूट, होटल बुकिंग पर 60 प्रतिशत तक की बचत, बस टिकट पर 17 प्रतिशत तक की छूट, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक ाsढडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक, पे-इन-3 के जरिए 1,500 रुपये से अधिक की खरीदारी पर बिना ब्याज तीन किस्तों में भुगतान तथा यूपीआई और मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि 7 से 9 अगस्त के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर फ्लैट छूट के साथ नए ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जबकि होटल बुकिंग पर प्राइम सदस्यों और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक ाsढडिट कार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त बचत उपलब्ध होगी। वहीं, बिना जॉइनिंग और वार्षिक शुल्क वाले अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक ाsढडिट कार्ड से सेल के दौरान हर खरीदारी पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा।