मिशलिन प्रिमसी 5 टायर अब भारत में उपलब्ध
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली,(वीअ)।दुनिया की अग्रणी टायर प्रौद्योगिकी कंपनी मिशेलिन ने आज भारत में अपने नवीनतम प्रीमियम टायर मिशलिन प्रिमसी 5 के लॉन्च की घोषणा की। सेडान और एसयूवी के लिए विशेष रूप से विकसित यह नया टायर मिशेलिन की भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रिमसी 5 भारत में निर्मित मिशेलिन का पहला पैसेंजर कार टायर भी है। दैनिक यातायात की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मिशलिन प्रिमसी 5 विकसित किया गया है। इसमें मिशलिन की अत्याधुनिक ट्रेड पैटर्न तकनीक के साथ नई पीढ़ी के रबर कंपाउंड का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे टायर की सुरक्षा, सड़क पर पकड़ और वाहन पर नियंत्रण बेहतर होता है। साथ ही, यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है और ऊर्जा दक्षता में भी सुधार होता है। यह टायर पेट्रोल, डीजल, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक यह सभी प्रकार के यात्री वाहनों के लिए उपयुक्त है। मिशलिन प्रिमसी 5 का अनावरण चेन्नई में आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशन शांतनु देशपांडे ने कहा, भारत में प्रीमियम वाहनों का बाजार तेजी से बदल रहा है। सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ तथा उच्च गुणवत्ता वाले टायरों की मांग लगातार बढ़ रही है।