रुपया तीन पैसे टूटकर 95.40 प्रति डॉलर पर
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। कच्चे तेल की की ऊंची कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच रुपया मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 95.40 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा, लेकिन हाल ही में विदेशी कोषों के प्रवाह ने रुपये को कुछ हद तक समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला। यह 95.25 से 95.42 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में यह 95.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.37 पर बंद हुआ था।