वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों की सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग

प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्पाम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘टीबी मुक्त भारत' केवल एक सरकारी कार्पाम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने टीबी उन्मूलन को पूरे देश का जन-आंदोलन बना दिया है और अब प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही इस लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकेगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह कृष्णा नगर के विधायक डॉक्टर नेता अनिल गोयल और अन्य में महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद थे कार्पाम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीबी जागरूकता पर आधारित विशेष वीडियो दिखाया गया तथा दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान' की उपलब्धियों, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान से संबंधित विभिन्न सूचना एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने विशेष रूप से ‘निक्षय मित्र' अभियान से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करते हुए टीबी रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सहायता, सामुदायिक सहयोग, जनभागीदारी, मरीजों के पुनर्वास और डिजिटल माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अभियान की प्रगति, मरीजों तक पहुंच रही सुविधाओं तथा समाज की सहभागिता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की और इस अभियान को प्रत्येक वार्ड, विधानसभा एवं स्थानीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जन-आंदोलन से जुड़ सकें।
इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, सांसद, विधायक, पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित टीबी रोगियों की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के लक्ष्य के विरुद्ध दिल्ली प्रतिवर्ष 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही है। आज टीबी का प्रभावी उपचार उपलब्ध है और समय पर जांच एवं पूरा इलाज कराने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लेकिन इस लक्ष्य को केवल अस्पतालों और डॉक्टरों के भरोसे प्राप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। सांसद, विधायक एवं पार्षद जनता के सबसे निकट होते हैं और उनकी बात पर लोगों का विश्वास होता है। यदि प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने और मरीजों को पूरा उपचार लेने के लिए प्रेरित करेगा तो निश्चित रूप से इस अभियान को नई गति मिलेगी। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना आवश्यक है कि टीबी कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में ‘निक्षय मित्र अभियान' को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 3,300 से अधिक निक्षय मित्र टीबी मरीजों के सहयोग के लिए सािढय रूप से जुड़ चुके हैं। उनके सहयोग से 1.2 लाख से अधिक पोषण आहार (फूड बास्केट) टीबी मरीजों को वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने उद्योगों, व्यापारिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, धार्मिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़कर निक्षय मित्र बनने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निक्षय मित्र केवल पोषण सहायता ही नहीं देता, बल्कि मरीज को सम्मान, आत्मविश्वास और यह भरोसा भी देता है कि पूरा समाज उसके साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सामूहिक प्रयासों से दिल्ली टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगी।