पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, कई हुए इधर से उधर
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए 43 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। स्थानांतरण सूची में तीन निरीक्षक,11 उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी पलाश बंसल द्वारा जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक रामबरन सिंह को अपराध शाखा, मेहर आलम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अतर्रा, प्रताप सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना बबेरू तथा शिवशंकर यादव को अतिरिक्त निरीक्षक थाना गिरवां भेजा गया है।उपनिरीक्षकों में बालमुकुंद दुबे को थाना बबेरू, गजबये आलम को कोतवाली देहात, मुन्ना बाबू सैनी को सम्मन सेल, मुकेश कुमार सिंह को थाना गिरवां, अवधेश कुमार को थाना जसपुरा, अखिलेश प्रसाद शुक्ल को चुनाव सेल, सुरेंद्र सिंह को थाना पैलानी, अनिल कुमार गुप्ता व गुलाब चंद्र यादव को थाना बिसंडा तथा सुरेंद्र नाथ सिंह को कोतवाली देहात भेजा गया है। चौकी प्रभारी सढ़ा थाना कालिंजर विकास नेहरा को साइबर ाढाइम थाना में तैनाती दी गई है।इसके अलावा महिला कांस्टेबल कविता रैकवार को वन स्टॉप सेंटर, कांस्टेबल अनुराग को फील्ड यूनिट, किशुन कुमार को जनशिकायत प्रकोष्ठ से डीआईजीपी सेल, हेड कांस्टेबल संजय कुमार वर्मा कोई पेशी सीओ नगर, मुबारक खां को थाना चिल्ला, अजीत सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ, प्रवीण कुमार को थाना मटौंध, राजीव कुमार को साइबर ाढाइम थाना, अनुराग सिंह को कोतवाली नगर, दारा सिंह को थाना बिसंडा, राहुल कुमार यादव व मंगल सिंह को थाना चिल्ला, सूर्यप्रताप सिंह जादौन को परिवहन शाखा, ज्ञानेंद्र सिंह को पैरोकार थाना गिरवां, पाम सिंह को थाना पैलानी, भूपेंद्र सिंह को डीसीआरबी, सचिन कुमार को थाना मटौंध, महिला कांस्टेबल निरंजन कुमारी को अभियोजन कार्यालय, देवेंद्र कुमार बिंद को थाना फतेहगंज, आयुषोष कुमार को थाना तिंदवारी, वीरपाल को कोतवाली नगर, अरुण यादव को अभियोजन कार्यालय, विवेक कुमार रावत को पेशी सीओ सदर, महिला कांस्टेबल बबली को वन स्टॉप सेंटर, सोमनाथ को पैरोकार थाना मटौंध, रजत कुमार सिंह को थाना जसपुरा, महिला कांस्टेबल राखी को थाना फतेहगंज, महेंद्र कुमार को कांस्टेबल मुंशी थाना कोतवाली देहात, रोहित यादव को सीसीटीएनएस थाना जसपुरा, राहुल सिंह को न्यायालय सुरक्षा, महिला कांस्टेबल ललिता को थाना अतर्रा, बिजमान सिंह को पैरोकार थाना कालिंजर, संदीप कुमार को हेड मुहर्रिर थाना कमासिन, दीपक अहिरवार को थाना मटौंध, विजय सिंह को थाना चिल्ला, हिमांशु सिंह को कोतवाली नगर तथा शिवनारायण को सम्मन सेल में तैनात किया गया है।