राजघाट पर प्रदर्शन किया
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली,(वीअ)। दिल्ली के परिवहन संग"नों ने मंगलवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर एथनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति को वापस लेने की मांग की। इससे पहले, दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन तथा अन्य संग"नों ने जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा, दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण हमने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने सभी परिवहन संचालकों से संयम बरतने, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा गांधीगिरी की भावना अपनाने की अपील की। सम्राट ने कहा, अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो हम देशव्यापी जनजागरूकता अभियान शुरू करेंगे और निकट भविष्य में जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि उपभोक्ताओं की चिंताओं, ईंधन की गुणवत्ता और विभिन्न ईंधन विकल्पों की उपलब्धता पर व्यापक सार्वजनिक विमर्श होना चाहिए।