वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भव्य तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से हो परिपूर्ण:एस.पी.गोयल

प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय, भव्य तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से परिपूर्ण वातावरण में किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्पाम स्थल पर आजादी के अमृत महोत्सव तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्पामों का आयोजन किया जाए, जिससे नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2026 को विधान भवन के समक्ष माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा प्रदेशवासियों को संबोधित किया जाएगा। समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए तथा दूरदर्शन, लखनऊ द्वारा कार्पाम का सजीव प्रसारण कराया जाए। प्रात 09:00 बजे के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के अभिभाषण का सूचना विभाग द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से प्रसारित किया जाए और एलईडी पीन पर प्रदर्शित भी किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर प्रदेश की विगत नौ वर्षों की विकास उपलब्धियों, स्वतंत्रता संग्राम तथा वीरता गाथाओं पर आधारित फोटोग्राफी प्रदर्शनी सूचना विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजित की जाए। साथ ही सूचना विभाग द्वारा "विकसित प्रदेश, विकसित नगर एवं विकसित गांव की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश" विषय पर प्रदर्शनी लगाई जाए। इसके अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव, भारत का ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश, माटी को नमन, वीरों का वंदन जैसी थीम पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं।
उन्होंने विधान भवन परिसर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक सौंदर्यीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोक भवन एवं विधान भवन की डायनामिक फसाड लाइट को छोड़कर अन्य सरकारी भवनों को भव्य विद्युत सज्जा से प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने विधान भवन के समक्ष स्थापित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं, लॉन एवं उद्यानों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही आमंत्रण पत्रों का समय से वितरण तथा आमंत्रित अतिथियों के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।