स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरुकता व्याख्यान आयोजित
प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लुधियाना, (वीअ)। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, लुधियाना के एन.एस.एस. विभाग एवं होम साइंस विभाग द्वारा इनर व्हील क्लब, लुधियाना के सहयोग से स्तनपान जागरूकता विषय पर एक विशेष लैक्चर का आयोजन किया गया।इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने भी कार्पाम की शोभा को बढ़ाया।इस अवसर पर कॉलेज परिवार की तरफ से सबका पुष्पित अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर डॉ.बिरिंदर कौर आहूजा ( इकबाल नर्सिंग होम) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्तनपान के महत्व, माँ एवं शिशु के स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्राओं को भविष्य में स्वयं जागरूक बनने तथा समाज में भी स्तनपान के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. अजीत कौर ने कहा कि," इस प्रकार के जागरूकता कार्पाम छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करते हैं तथा उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। उन्होंने कार्पाम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया।इस कार्पाम का सफल संचालन एन.एस.एस. के प्रोग्राम अफसरों डॉ. हरप्रीत कौर, प्रो.रमनदीप कौर एवं प्रो. अल्का चौहान तथा होम साइंस विभाग से प्रो. हरिंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्पाम के अंत में सभी उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया गया।