इजरायल का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला, 17 विमान तबाह; सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें
प्रकाशित: 08-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. वहीं ईरान भी खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. इस बीच तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें एयरपोर्ट पर शनिवार (7 मार्च) को हुए हमले का मंजर साफ देखा जा सकता है. जिसमें कई विमान क्षतिग्रहस्त हो गए. जबकि कई विमान पूरी तरह से तबाह हो गए.
7 मार्च को किया था मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला
बता दें कि इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 मार्च को हमला किया था. जिससे एयरपोर्ट पर जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई. उसके बाद एयरपोर्ट पर जलता हुआ मलबा चारों तरफ बिखर गया और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया. ये हमला इजरायली सेना द्वारा कथित तौर पर रात भर ईरान को निशाना बनाकर किए गए व्यापक हवाई हमलों के बाद किया गया.
प्लानेट लैब्स ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें
मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित पृथ्वी इमेजिंग कंपनी प्लानेट लैब्स ने जारी किया है. इन सैटेलाइट तस्वीरों में एयरपोर्ट पर कुल 17 विमान क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं. जिनमें से कुछ पूरी तरह से नष्ट नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले, इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मेहराबाद एयरपोर्ट पर आईआरजीसी कुद्स फोर्स के 16 विमानों को नष्ट कर दिया है, जिनके बारे में उसका दावा है कि वे 'हिजबुल्लाह को हथियार पहुंचा रहे थे'.