वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आज का राशिफल

प्रकाशित: 08-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आज का राशिफल
मेष: ये जातक आज फैसले टालने से बचें, तर्क लगाकर ही बातों का जवाब दें। आपकी जिंदगी में आज नया रास्ता खुलने जा रहा है।
वृषभ: आपको करियर या आर्थिक योजना में छोटी शुरुआत करनी चाहिए, जो आगे जाकर बड़ा लाभ देगा। धैर्य रखें।
मिथुन: आज आप अपनी छिपी भावनाओं को उजागर कर पाएंगे। भ्रम से बचें, समय के साथ-साथ चीजें साफ समझ में आने लगेगी।
कर्क: संतुलन और निष्पक्षता भाव से आप आज सही फैसला ले पाएंगे। ईमानदारी से निर्णय लें, परिस्थितियां संतुलित होंगी।
सिंह: पहले से सोची हुई कोई खास चीज पर आज फैसला लिया जा सकता है। चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें।
कन्या: नई शुरुआत होने जा रही है। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। सेहत अच्छी रहेगी। नई खुशियां दस्तक देने जा रही है।
तुला: पुरानी यादों के चलते उस व्यक्ति के प्रति जुड़ाव महसूस करेंगे। अतीत से सीखें, वर्तमान पर फोकस करें।
वृश्चिक: आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। दृढ़ संकल्प से चुनौतियां पार करें। खुद के निर्णय पर भरोसा रखें।
धनु: आज आपको संतुलन रखने की जरूरत है। प्राथमिकताएं तय करें। जो पहले जरूरी उस काम को पहले करें।
मकर: कुछ उलझनों का सामना आपको करना पड़ सकता है। दीर्घकालिक लक्ष्यों पर विचार करें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।
कुंभ: अगर अपने साथियों की सलाह से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। सहयोग बढ़ाएं। भरोसा दिखाने की जरूरत है।
मीन: आज कोई नई चीज सीखने का अवसर मिलेगा। मेहनत से लाभ होगा। कामचोरी से बचें।
आज रंग पंचमी पर सकारात्मक ऊर्जा दिन भर बनी रहेगी। लेकिन यह भविष्यवाणी सामान्य जानकारी पर आधारित है। बड़े निर्णयों के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें।