वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आज का राशिफल

प्रकाशित: 12-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आज का राशिफल
मेष -चोट व रोग से बचें। यात्रा सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
वृष -दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
मिथुन-- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
कर्क-- संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
सिंह-- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा। धनलाभ होगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी।
कन्या --बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला-- मेहनत रंग लाएगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सम्मान मिलेगा। कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक --स्वास्थ्य कमजोर होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्र व संबंधी मिलेंगे। धनार्जन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी।
धनु --भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। जोखिम न लें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है।
मकर-- फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी।
कुंभ --लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
मीन --योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। विवाद से क्लेश होगा। धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा।