इन 2 टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला! BCCI कर रहा धमाकेदार मैच की तैयारी
प्रकाशित: 11-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बात की पुष्टि हो भी चुकी है लेकिन अभी तक बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. इस बार 5 राज्यों में चुनाव के चलते शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में किया जाएगा. हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रहे ताजा अपडेट के अनुसार इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन और रनर अप के बीच नहीं खेला जाएगा. ऐसे में किन टीमों के बीच पहला मैच होगा और किस स्टेडियम में होगा आइए जानते हैं.
चैंपियन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला
क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आमतौर पर नियम के अनुसार नए सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन और रनर अप टीम के बीच होता लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है. पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मैच 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलते हुए नजर आ सकती है.
IPL 2026 से पहले कप्तानों की मीटिंग कब होगी?
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी गई है कि कप्तान और कोच की एनुअल मीटिंग 25 मार्च को मुंबई में होने वाली है. एक मीटिंग का एजेंडा बोर्ड की तरफ से अभी बताया नहीं गया है. टूर्नामेंट में होने वाले बदलावों के लोकर इस मीटिंग में चर्चा की जाएगी. इसी के साथ फ्रेंचाइजी को ये भी बता दिया गया है कि 15 मार्च को नई दिल्ली में सभी कप्तानों का फोटोशूट होगा