सामाजिक ताने-बाने को नष्ट भ्रष्ट कर रही वेब सीरीज
प्रकाशित: 12-03-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
आजकल वेब सीरीज की चर्चा ज्यादा हो रही है। क्या आप जानते है वेब सीरीज क्या होती है और इसका मतलब क्या होता है। वेब सीरीज दरअसल इंटरनेट पर जारी धारावाहिक या वीडियो एपिसोड की एक श्रृंखला होती है और इसे वेब शो के नाम से भी जाना जाता है। वेब सीरीज को भी टीवी सीरियल की तरह डिजाइन किया जाता है। वेब सीरीज का प्रसारण सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ही किया जाता है। इसका प्रसारण सिर्फ इंटरनेट पर होने के कारण ही इसे वेब सीरीज कहा जाता है। वेब सीरीज में अश्लीलता दिखाई जा रही है जो कि समाज के लिए हानिकारक है। वेब सीरीज में गालियां व अश्लीलता को खुलकर दिखाया जाता है जिससे कि वेब सीरीज का गरम मसाला बरकरार रहता है एवं इसकी ओर ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित होते रहते हैं। युवाओं पर भी इनका गहरा असर पड़ता है। वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले नशे, रंगीन लाइफस्टाइल में जीना युवाओं की पसंद बन जाती है। मनोरंजन के साधन का यह बदलता स्वरूप अपने आप में एक बड़ा विषय है जिसकी हमें समीक्षा करने की जरूरत हैं। वेब सीरीज के प्रति युवा पीढ़ी का आकर्षण बढ़ा है। इसमें सामाजिक व नैतिक मूल्यों को दरकिनार करके कार्पाम प्रस्तुत किए जाने की शिकायतें उठ रही हैं। वेब सीरीज से सामाजिक तानाबाना प्रभावित हो रहा है। परिवार में रिश्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय सभ्यता और संस्कृति दुनिया में सबसे उम्दा है। इसके संरक्षण की आवश्यकता है। इसी कड़ी में वेब सीरीज पर रोकथाम जरूरी है। इंटरनेट पर अनेक वेब सीरीज उपलब्ध हैं। यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा है। अधिकांश वेब सीरीज समाज में गंदगी फैला रहे हैं। देश की संस्कृति को गलत दिशा में मोड़ने का कुपा किया जा रहा है। इन दिनों देश में वेब सीरीज की चर्चा ज्यादा हो रही है।
-बाल मुकुंद ओझा,
जयपुर, राजस्थान।
-बाल मुकुंद ओझा,
जयपुर, राजस्थान।