: हमनें उनके सभी एंटी-डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया..., ट्रंप ने ठोक दिया ईरान पर जीत का दावा; खुशी के मारे स्टेज पर करने लगे डांस
प्रकाशित: 12-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जीत का दावा ठोक दिया है। एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि शुरुआती हमलों के पहले घंटे में ही नतीजा तय हो गया था और अमेरिकी सेना ने पहले ही युद्ध जीत लिया है। मगर मिशन पूरा होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। ट्रंप इसकी घोषणा करते हुए स्टेज पर डांस भी करने लगे। अमेरिका राष्ट्रपति के डांस का वीडियो भी सामने आया है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अपने चरम पर है। पूरे पश्चिम एशिया में जंग को लेकर तनाव बरकरार है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध में निर्णायक जीत हासिल कर ली है। केंटकी के हेब्रॉन में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि जंग शुरू होने के बाद हमने पहले ही घंटे में जीत हासिल कर ली थी। मगर लक्ष्य हासिल करने तक हमें पीछे नहीं हटेंगे।
ईरान के सभी एंटी-डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमने उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना, उनके सभी एंटी-डिफेंस को खत्म कर दिया है। किसी ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सेना है। उन्होंने दुनिया को 47 साल का नुकसान पहुंचाया है। अब, वे इसकी बड़ी कीमत चुका रहे हैं।”ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए दावा किया कि अमेरिकी बलों ने ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान पहुंचाया है और 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने ईरान की वायुसेना को भी लगभग समाप्त बताते हुए कहा कि ईरान अब अंतिम छोर पर पहुंच चुका है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग तेल कंपनियों के CEOs द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की अपील के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हां, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल करना चाहिए। हमने एक रात में उनके (ईरान के) लगभग सभी माइन शिप खत्म कर दिए...उनकी लगभग पूरी नेवी समुद्र की गहराई में चली गई है।"
ट्रंप का डांस करते हुए वीडियो
ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, "हम जल्दबाजी में जीत का ऐलान नहीं करना चाहते, लेकिन हम जीत गए हैं। हम जीत गए, पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था।" उन्होंने जोर देकर कहा कि वॉशिंगटन समय से पहले पीछे नहीं हटेगा और हमें काम पूरा करना है। मिशन पूरा होने तक हमला जारी रहेगा। जीत का ऐलान करने के बाद ट्रंप ने स्टेज पर डांस भी किया। ट्रंप का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि अमेरिका ने इस सैन्य अभियान का नाम 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) बताते हुए मजाकिया अंदाज में भीड़ से पूछा, "क्या यह शानदार नाम नहीं है? यह नाम तब अच्छा लगता है जब आप जीतते हैं, और हम जीत चुके हैं।" उन्होंने इसे एक "शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन"करार दिया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना मिशन को पूरी तरह पूरा करने तक जारी रखेगी।