एमसीडी में जनहितकारी कार्पामों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ः सत्या शर्मा
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के'' अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के अंतर्गत निगम के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनहितकारी कार्पामों के प्रभावी आयोजन के लिए, उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।
श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है। इसी के तहत 8 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क कार्पाम के रूप में मुख्यालय, सभी जोनों एवं वार्ड स्तर पर “जनता दरबार'' आयोजित किए जाएं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका त्वरित समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि इसी अवधि में निगम के सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान चलाये जाएं तथा इसमें जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण की समुचित योजना तैयार की जाएर्
सत्या शर्मा ने कहा कि 12 जून से 20 जून 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम'' अभियान के तहत सभी जोनों वार्डों में व्यापक वृक्षारोपण कार्पाम आयोजित किए जाएं, जिनमें आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सािढय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में 14 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाएगा।
स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान के अनुरूप सभी अधिकारी वाहनों के काफिले से बचें, कार पूलिंग अपनाएं, सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।
श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि इन सभी कार्पामों का उद्देश्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और दिल्ली में विकास एवं जनकल्याण को नई दिशा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निगम के सभी विभाग समन्वय के साथ इन कार्पामों को सफलतापूर्वक ािढयान्वित करेंगे।