दिल्ली के इस गुरुद्वारे में दिखे गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद लिया आशीर्वाद
प्रकाशित: 13-03-2026 | लेखक: कृष्ण देव पाठक
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में अरदास करते हुए देखा गया. ये भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘मेन इन ब्लू’ की जीत के बाद दिल्ली लौटने पर हुआ. गंभीर को आपने अक्सर मैच से पहले मंदिर में माथा टेकते हुए देखा होगा, अब वो गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते हुए नजर आए.
भारत की खिताबी जीत
सूर्यकुमार यादव की टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके साथ ही, भारत टी20 वर्ल्ड कप के तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई, और साथ ही लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी; इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 का खिताब भी जीता था.