वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

इराक में क्रैश हो गया अमेरिकी सेना का विमान; नेतन्याहू ने खामेनेई को लेकर दिया बड़ा दावा

प्रकाशित: 13-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इराक में क्रैश हो गया अमेरिकी सेना का विमान; नेतन्याहू ने खामेनेई को लेकर दिया बड़ा दावा
ईरान और अमेरिका में युद्ध जारी है. इस्राइल भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. खास बात है कि ईरान चुप बैठने की बजाए दो ताकतवर मुल्कों का कड़ा मुकाबला कर रहा है. ईरान इस्राइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. युद्ध के बीच, अमेरिकी वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया. खुद अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि करते हुए बताया कि इराक के पश्चिमी इलाके में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर (एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुआ, जिसमें दो विमान शामिल थे. गनमीत रही कि एक विमान सुरक्षित ढंग से लैंड कर गया लेकिन दूसरा विमान क्रैश हो गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. क्रैश में कितने लोगों की मौत हुई है. इस बात की अब तक सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.
ईरान ने दी कड़ी चेतावनी
तेरहान में युद्ध का आज 14वां दिन है. ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के विभिन्न इलाकोें में लगातार बम धमाके हो रहे हैं. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर ईरान के ऊर्जा ठिकानों या फिर बंदरगाहों पर हमला हुआ तो वह पूरे इलाके के तेल और गैस भंडार को आग लगा देगा. आईआरजीसी के प्रवक्ता का कहना है कि आग की वजह से अमेरिका को बहुत पछतावा होगा.
आईआरजीसी ने ऐसे वक्त पर ये धमकियां दी हैं, जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया है. इराकी जल क्षेत्र में कई विदेशी ऑयल टैंकरों को निशाना बनाया गया है. तमाम उथल-पुथल की वजह से तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गईं हैं.
नेतन्याहू का दावा- आईआरजीसी की कठपुतली हैं खामेनेई
युद्ध के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में इस्राइली पीएम ने कहा कि ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक इस्राइली हमले में मारे गए हैं. अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमलों ने ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक प्रोजेक्टस को बहुत नुकसान पहुंचाया है. ईरान अब पहले जैसा नहीं रहा. ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को नेतन्याहू ने रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स का कठपुतली बताया है. उन्होंने ईरान की जनता से कहा है कि वे आजादी का नया रास्ता अपनाए.
मोजतबा खामेनेई की अनुपस्थिति
ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई पदभार संभालने के पहले दिन ही अमेरिकी-इस्राइली हमले में घायल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती हमलों में खामेनेई के पैरों में फ्रैक्चर, चेहरे पर चोटें और आंख के आसपास सूजन आई थी. वहीं, ईरानी मीडिया खामेनेई को रमजान वॉर के जाबांज के रूप में बता रहे हैं. उनका पहला संदेश कैमरे पर नहीं आया. स्टेट टीवी पर चढ़ गया. अब तक सार्वजनिक रूप से वे कैमरे पर नहीं दिखे हैं. इस वजह से मीडिया उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर अटकलें जारी हैं.