घरेलू सिलेंडर की किल्लत पर निशाने पर सरकार, संजय राउत बोले-LPG संकट पर झूठ बोल रही सरकार, कतारों में लगे हैं लोग
प्रकाशित: 13-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत होने पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के सासंद संजय राउत ने एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। शिवसेना सांसद ने शुक्रवार को कहा कि 'सरकार झूठ बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का कहना है कि देश में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की वास्तविकता देखनी चाहिए।' राउत ने कहा कि सिलेंडर के लिए इन राज्यों में लोग कतारों में लगे हैं।
राउत ने कहा, 'आपको भले ही ट्रंप और इजराइल से एलपीजी मिल रही हो लेकिन आम आदमी और होटल कारोबारियों को भारी दिक्कत हो रही है।'
सरकार को जमीन पर वास्तविकता देखनी चाहिए-रामगोपाल यादव
वहीं, सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, ऐसा लगता है कि अधिकारी प्रधानमंत्री तक सही जानकारी नहीं पहुंचा रहे हैं। जमीन पर क्या वास्तविकता है, इसे उन्हें देखना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोग कतारों में लगे हैं।
पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं-पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है, एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और सरकार की प्राथमिकता है कि देश में करोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए।
लोकसभा में राहुल गांधी ने किया LPG किल्लत का जिक्र
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरुमध्य में बनी प्रतिकूल स्थिति का जिक्र करते हुए पुरी ने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष में कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद भारत को इसके परिणामों से पार पाना होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद पुरी ने कहा, 'दुनिया ने ऐसा संकट, ऊर्जा के इतिहास में कभी नहीं देखा। होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 प्रतिशत कच्चा तेल की आपूर्ति होती है। इतिहास में पहली बार वाणिज्यिक पोत परिवहन के लिए होर्मुज को प्रभावी रूप से बंद कर दिया गया है।’
देश में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा
उन्होंने देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा, 'पिछले पांच दिन में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है। मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और वंचितों की रसोई को (एलपीजी की) किसी कमी का सामना नहीं करना पड़े।’ पुरी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के मांग प्रबंधन उपाय के तौर पर शहरों में 25 दिन के न्यूनतम अंतराल पर बुकिंग की जा सकती है, वहीं ग्रामीण तथा दुर्गम क्षेत्रों में 45 दिन के बाद सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।