वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जंग के बीच अमेरिका में तड़ातड़ चली गोलियां, यहूदियों के धार्मिक स्थल पर तेज फायरिंग; मौके पर पहुंची पुलिस

प्रकाशित: 13-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जंग के बीच अमेरिका में तड़ातड़ चली गोलियां, यहूदियों के धार्मिक स्थल पर तेज फायरिंग; मौके पर पहुंची पुलिस
ईरान-अमेरिका के बीच जंग को 13वां दिन हो गया है. अब इस बीच अमेरिका के मिशिगन में फायरिंग की खबर सामने आई है. बता दें कि यह फायरिंग यहूदी धार्मिक स्थल पर हुई है. गोलीबारी के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. घटना को लेकर अमेरिका FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए लिखा,' FBI कर्मी मिशिगन में अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप, मिशिगन में टेंपल इज़राइल सिनेगॉग में हुई कथित वाहन से टक्कर मारने और सक्रिय शूटर की घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं.'
पहले भी हुई फायरिंग
बता दें कि इससे पहले भी बीते साल मिशिगन के एक चर्च में हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी, जिसमें लगभग 4 लोगों की मौत हुई थी और 9 घायल हुए थे. हमलावर की ओर से चर्च में आग भी लगा दी थी, जिससे चर्च को काफी नुकसान पहुंचा था. सुरक्षाबलों ने हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था.
जंग के बीच हमला
मिशिगन में यह हमला ऐसे वक्त पर देखने को मिला है, जब अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर लगातार ईरान पर हमला कर रहा है. वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले में 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. ट्रंप की ओर से लगातार ईरान को धमकी दी जाने के बाद भी ईरान जंग में झुकने और रुकने का नाम नहीं ले रहा है.