राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग: ओडिशा कांग्रेस के छह विधायक पहुंचे बेंगलुरु, डीके शिवकुमार बने फिर बने 'संकटमोचक'
प्रकाशित: 13-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सतर्क दिख रही है। मतदान से पहले कांग्रेस ने अपने छह विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार एक बार फिर से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए संकटमोचक की भूमिका में दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये विधायक बेंगलुरु में उन्हीं के बुलावे पर आए हैं और सारी व्यवस्था डीके शिवकुमार की ही है। ओडिशा में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन वो बीजद उम्मीदवार को सपोर्ट कर रही है।
कौन-कौन से विधायक पहुंचे बेंगलुरु
ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक कल रात बेंगलुरु पहुंचे और रामनगर के बिदादी के पास एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। बेंगलुरु पहुंचे ओडिशा कांग्रेस के छह विधायक अशोक कुमार दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, पबित्रा सौंटा, कद्रका अप्पाला स्वामी, सी.एस. राजेन एक्का और सत्यजीत गोमांगो हैं।
ओडिशा राज्यसभा चुनाव का गणित
147 सदस्यों वाली ओडिशा विधानसभा में, BJP को अभी 79 विधायकों का समर्थन हासिल है, जबकि बीजू जनता दल (BJD) के पास 50 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। BJD ने शांतनु मिश्रा को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है और चौथी राज्यसभा सीट के लिए दत्तेश्वर होटा को भी एक सामान्य उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है; कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है। दूसरी ओर, BJP ने दो उम्मीदवार उतारे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे का भी समर्थन किया है। चौथी सीट के लिए मुकाबला क्रॉस-वोटिंग पर निर्भर कर सकता है। जहां दत्तेश्वर होटा की जीत कांग्रेस विधायकों के समर्थन पर निर्भर करेगी, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे को जीतने के लिए विरोधी खेमों के कम से कम आठ विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।
शिवकुमार बनते रहे हैं संकटमोचक
कर्नाटक डिप्टी CM शिवकुमार ने पहले क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के चलते महाराष्ट्र और गुजरात के विधायकों को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में भेज दिया था।