दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन, भगवान श्रीकृष्ण का लिया आशीर्वाद
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। पावन जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज शाम ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से दिल्लीवासियों सहित देश की सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि उनके महान जीवन और दिव्य संदेश को आत्मसात करने का पावन अवसर है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं। उनके संदेश में प्रेम, करुणा, आत्मसंयम और मानव कल्याण की भावना निहित है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक शांतिपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और जन्माष्टमी के आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की।