कैंट अस्पताल में जनता को बेहतर सुविधाएं देने का निर्णय, सांसद, सीईओ आईएमए डाक्टर्स व मीडिया के साथ बैठक
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मेरठ,(अशोक कुमार)। कैंट अस्पताल में जनता के इलाज व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायें जाने को लेकर गुरुवार को राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांन्त बाजपेयी, व मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन के साथ आई0 एम0 ए0 मेरठ के डाक्टरों की बैठक मीडिया के बीच आहुत की गई है। जिसमें कैन्ट जनरल अस्पताल, मेरठ छावनी के लिए चार प्रमुख डाक्टरों की व्यवस्था की गई है-1. डॉ अंकिता चौधरी, चर्म रोग विशेषज्ञ, 2. डॉ सुधाकर जैन, हडडी रोग विशेषज्ञ, 3. डॉ सुमित उपाध्याय, नाक कान गला विशेषज्ञ और 4. डॉ मानिक जैन, प्रसूति / स्त्राr रोग विशेषज्ञ।
यह सुविधा आगामी दिनांक 08.09.2026 से मेरठ क्षेत्र की आम जनता के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुकवार को समय सुबह 09 से 11 बजे के बीच कैन्ट जनरल अस्पताल में उपलबध रहेगी। बता दें छावनी परिषद् का जनरल अस्पताल मेरठ के सबसे पुरानी मेडिकल सुविधाओं में से एक रहा है जो कि सन् 1892 में एक डिस्पेंसरी से शुरू हुआ और 1950 में एक बेडेड अस्पताल में कन्वर्ट हुआ जिसमें ओ0 पी0 डी0 सुविधाओं के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर, पुरुष और महिला वार्ड, नेत्र वार्ड यूनानी सेंटर और डॉट सेंटर उपलब्ध है।
बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया अस्पताल में मेडिकल सेवाओं के विस्तार के लिए पहले से उपलब्ध फिजिशियन, सर्जन, फिजियो थेरेपिस्ट के अतिरिक्त माननीय सांसद डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी जी ने मेरठ मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से और अस्पताल में मेडिकल सेवाओं के विस्तार के लिए के सेवाएँ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया तथा छावनी परिषद् को सांसद निधि से नागरिकों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराये, अस्पताल में जन-औषधि केंद्र स्थापित किया जा रहा है जिससे नागरिकों को उचित मूल्य पर दवाईयां उपलब्ध हो सके। यही नही अस्पताल में टेली मेडिसिन की सुविधा भी शुरु कर दी गयी है जिससे मेरठ के मरीज दिल्ली कैंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से भी चिकित्सा परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकें। अब तक यह सुविधा 140 मरीजों को दी जा चुकी है।