वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सामूहिक हमला करके मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला करके मारपीट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सैक्टर-7 की टीम ने सामूहिक हमला करके मारपीट करने के आरोपी जशन वासी बडतौली जिला कुरुक्षेत्र, रजत कुमार व रामदास वासीयान अन्टेहडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने ब्यान में अरमान वासी कालवा माजरी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह आईटीआई उमरी में पढ़ाता है। दिनांक 20 अगस्त 26 को उमरी आने के लिये समय करीब आठ बजे सुबह घर से चला था। सुबह करीब 9 बजे जब वह कुरुक्षेत्र बस अड्डा से उमरी जाने वाली बस मे बैठा तो उसका दोस्त पुष्प वासी रामशरण माजरा मिला। कुछ देर मे बाद जशन वासी बडतौली उसे गाली देने लगा तथा उसे मारने लगा जिससे वह डरकर बस स्टैण्ड के बाहर पार्क मे बैठ गया। उसके बाद जशन 4 लड़कों के साथ हाथों में डण्डे व चाकू लेकर उसके पास आया और उसे डण्डो से पीटा व चाकू से उसपर हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गये। उसे ईलाज के लिए सरकारी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया।