पीसीबी ने चलाया ‘सफाई अभियान', आकिब जावेद पर भी गिर सकती है गाज
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कराची, (भाषा)। पाकिस्तान ािढकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के दौर में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद प्रबंधन में व्यापक बदलाव करने के लिए 'सफाई अभियान' चलाया है जिसमें पूर्व टेस्ट ािढकेटर और चयनकर्ता आकिब जावेद को राष्ट्रीय चयन समिति से हटाए जाने की संभावना है। पीसीबी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह घटपाम मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा सहित सात खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस भेजे जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। इस फैसले ने चयन समिति और टीम प्रबंधन में व्यापक बदलाव की अटकलों को जन्म दिया है। एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, “आकिब को संभवत लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकास निदेशक के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा।'' उन्होंने दावा किया कि रिजवान, इमाम और सलमान को वापस भेजना पीसीबी की योजना का हिस्सा था, जिसमें पहले दो खिलाड़ियों को न केवल खराब फॉर्म बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार के कारण भी टीम से बाहर किया गया था। सूत्र ने बताया, “बाकी खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन की सिफारिश पर वापस भेजा गया, जो कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे जिनके साथ उन्होंने सीमित ओवरों की टीम के लिए लगाए गए शिविर में काम किया था।''