वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 39 सब-डिवीजनों में विशेष प्रािढया से सब-रजिस्ट्रारों की नियुक्ति

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, प्रभावी और जनहितैषी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर सभी 39 सब-डिवीजनों में पहली बार विशेष प्रािढया से सब-रजिस्ट्रारों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों की पोस्टिंग सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से अपनाई गई यादृच्छिक चयन प्रािढया (रैंडमाइजेशन) के माध्यम से की गई। यह प्रािढया अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवाएं) की उपस्थिति में संपन्न हुई। आमजन की सुविधा के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या भी 39 कर दी गई है। इस प्रािढया के अंतर्गत कुछ अधिकारियों को सब-रजिस्ट्रार के पद पर बनाए रखा गया, जबकि अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार से स्थानांतरित कर सब-रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है। इस बार सब-रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति के लिए अधिकारियों का चयन ऐसे अधिकारियों के समूह में से किया गया, जो बेहतर स्वास्थ्य, पर्याप्त शेष सेवा अवधि और सतर्कता मंजूरी (विजिलेंस क्लियरेंस) जैसे निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। विशेष बात यह है कि अब सभी 39 सब-डिविजन के अनुपात में ही 39 सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति कर दी गई है। पहले इनकी संख्या 22 थी। इसका लाभ यह होगा कि दिल्लीवासियों को अपने क्षेत्र में एक साथ सब-डिविजन व सब रजिस्ट्रार की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए सरकार ने 17 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को भी नोटिफाई कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सब-रजिस्ट्रारों की पोस्टिंग के लिए अपनाई गई पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रािढया पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने नव नियुक्त सब-रजिस्ट्रारों से दिल्ली की जनता को बेहतर और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्थाओं को मजबूत करना है, जिनसे सरकारी कामकाज अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित, प्रभावी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बने। उन्होंने नवनियुक्त सब-रजिस्ट्रारों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा सब-रजिस्ट्रार के 39 पद अधिसूचित किए जाने के बाद अब सभी 13 राजस्व जिलों के अंतर्गत आने वाले 39 सब-डिवीजनों में इन पदों को भर दिया गया है। इससे सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय आम लोगों से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण राजस्व एवं पंजीकरण संबंधी कार्यों से संबंधित होते हैं। ऐसे में इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की प्रािढया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए जाने से नागरिक सेवाओं को और अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।